20 Apr 2024, 11:55:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

धार में संघ कार्यालय पर पथराव के बाद तनाव, धारा 144 लागू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2016 12:33PM | Updated Date: Feb 14 2016 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धार। धार में शनिवार को त्रिमूर्ति नगर स्थित संघ कार्यालय ‘सृजन’ पर पथराव के बाद शहर में तनाव फैल गया। मामले की जानकारी लगते ही बाजार बंद हो गए।

इसके बाद कलेक्टर श्रीमन शुक्ला, एसपी राजेश हिंगणकर, एडीएम अक्षयसिंह, सिटी मजिस्टेट बिहारीसिंह और अन्य अधिकारी सड़कों पर उतर गए। करीब 14 लोगों को नामजद किया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रकरण सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बनाए गए हैं। आरोपियों की संख्या शिनाख्ती के बाद और बढ़ सकती है। मामला बिगड़ता देख प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू की है।
संघी भी उतरे डंडे लेकर
संघ कार्यालय पर पथराव के बाद बड़ी संख्या में स्वयंसेवक हाथों में डंडे लेकर उपद्रवियों को ढूंढने निकल पड़े। संघ कार्यालय के बाद भोज उत्सव समिति के संरक्षक विजयसिंह राठौर, उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन सहित हिंदू जागरण मंच के गोपाल शर्मा के निवास पर हमले की आशंका थी।

कार्यालय पर पथराव के बाद पुलिस ने राठौर के निवास पर बल तैनात कर दिया। इस दौरान जैन के गवलीवाड़ा क्षेत्र स्थित निवास पर अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की। यहां पर बाद में बल तैनात कर दिया गया। जिन स्थानों पर पथराव की सूचना है, उनमें मायापुरी क्षेत्र, पीपली बाजार, लुनियापुरा, गंजीखाना, चिटनीस चौक और काजीवाड़ा क्षेत्र शामिल है।
इन पर प्रकरण दर्ज
पुलिस ने अमरदीपसिंह सोलंकी, धीरेंद्र दीघे, मुन्ना व्यास, चंद्रशेखर चौहान, नवीन चौहान, अजय ठाकुर, साकेत अग्रवाल, हेमंत मालवीय, पवन आहूजा, आशीष परिहार, प्रमोद सेनापति, विश्वास रघुवंशी, हितेष टांक, उत्कृष्ट पुजारी पर केस दर्ज किया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »