24 Apr 2024, 20:10:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

Sexy अंदाज में सड़क पर नि‍कले किन्नर, तो बेकाबू हुई भीड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2015 11:10AM | Updated Date: Sep 1 2015 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल में किन्नरों ने भुजरियां का जुलूस निकाला। जब सनी लियोनी, कैटरीना कैफ, करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसी नामी अभिनेत्रियों के गेटअप में किन्नर सड़क पर गानो के साथ ठुमके लगाते हुए निकले, तो इनको देखने वाले दर्शक बेकाबू हो गए। पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और लाठी का सहारा भी लेना पड़ा। 
 
रक्षाबंधन के दूसरे दिन मनाया जाने वाला भुजरिया या कजरिया पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है और इन किन्नरों ने इस जुलूस के जरिये साम्प्रदायिक सद्भाव और एकता का परिचय दिया।
 
भोपाल में मंगलवारा इलाके से निकाले गये जुलूस में ये किन्नर जमकर थिरके, इस जुलूस में शामिल होने के लिये भोपाल ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश और देश के दूसरे शहरों के किन्नर भी आये थे। दिल्ली से आई सनम, करीना, ऐश्वर्या और सुष्मिता के अलावा भोपाल की चांदनी पूरे रास्ते लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
 
भोपाल में बहुत साल पहले नवाबों के समय में अकाल पड़ा था। उस वक्त यहां रहने वाले किन्नरों ने मंदिरों और मस्जिदों में जाकर बारिश के लिए दुआ की थी और भुजरिया पर्व मनाया था। उनकी दुआ रंग लाई और भरपूर बारिश हुई थी। तब से लगातार भोपाल में किन्नर हर वर्ष बड़े स्तर पर भुजरिया पर्व का आयोजन करते आ रहे हैं।
 
रक्षाबंधन के बाद राजधानी में किन्नर भुजरिया जुलूस निकालते हैं। यह परंपरा नवाबी शासन के समय से चली आ रही है। जुलूस निकालने के लिए इनको लाइसेंस भी प्राप्त है। जुलूस मंगलवारा, बुधवारा, तलैया, चौक बाजार, पीरगेट, रायल मार्केट होते हुए लालघाटी पहुंचता है, जहां भुजरियों का विसर्जन होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »