28 Mar 2024, 19:32:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 11:43AM | Updated Date: Feb 19 2020 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की एक अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले के दोषी अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सिद्धि मिश्रा ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले की सुनवायी में कल अभियुक्त नवल जाटव को आजीवन कारावास के साथ चार हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनायी।

अभियोजन के अनुसार जिले के भौती थाना अंतर्गत एक गांव की किशोरी 26 सितंबर 2017 को कोचिंग में पढ़ने जा रही थी। तभी तालाब के पास आरोपी नवल जाटव ने उसे रोका तथा उसके साथ दुष्कर्म करके जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ति किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। पुलिस में प्रकरण दर्ज  कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपपत्र न्यायालय में पेश किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »