24 Apr 2024, 11:13:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज को सरकार के पोषण आहार व्यवस्था के निर्णय का करना चाहिए स्वागत: सलूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 9:22PM | Updated Date: Feb 17 2020 9:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोपों पर पलटवार करते हुए आज कहा कि उन्हें कांग्रेस सरकार के पोषण आहार व्यवस्था को लेकर लिए गए निर्णय का स्वागत करना चाहिये। सलूजा ने यहां जारी बयान में कहा कि पोषण आहार व्यवस्था में निजी कंपनियों या ठेकेदारों की भूमिका को ख़त्म करने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को वर्षों तक पोषित करने वाले चौहान हमेशा की तरह एक बार फिर इस मुद्दे पर भी जमकर असत्य परोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौहान ने बगैर तथ्य और प्रमाण के तमाम असत्य आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि चौहान असत्य आरोप लगा रहे हैं कि उनके समय सभी प्लांट चालू हो गए थे, जबकि सच्चाई यह है कि पांच प्लांट कांग्रेस सरकार के समय 2019 में शुरू हुए है और दो तो अभी तक शुरू नहीं हो पाये है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पोषण आहार उत्पादन की प्रक्रिया पूर्णत: स्वयं सहायता समूह के परिसंघो द्वारा पांच प्लांटों में संचालित की जा रही है और इसमें कोई निजीकरण नहीं किया गया है। शेष दो प्लांटों में भी शीघ्र ही उत्पादन कार्य प्रारंभ किया जाना है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »