सागर। मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग, नवीन तथा नवकरणीय उर्जा मंत्री हर्ष यादव ने कहा है कि आने वाला समय किसानों का समय होगा। यादव ने जिले की देवरी एवं केसली तहसील में कल विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाला समय किसानों का समय होगा। सरकार ने ऐसी योजनाएँ बनाई हैं, जिनका लाभ आने वाले वर्षों में किसानों के साथ हर वर्ग को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जल्दी ही यहाँ सोलर प्लांट लगने का कार्य प्रारंभ होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उन्होंने ग्राम दुधवारा एवं जौलनपुर में 40 लाख रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। देवरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धवई में 17.14 लाख रुपये लागत के नवीन माध्यमिक शाला भवन का भूमिपूजन किया। यादव ग्राम सहजपुर, ग्राम दिलहरी एवं ग्राम पंचायत खजूरिया में भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुए।