29 Mar 2024, 18:21:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा में लाया जाए: वर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 7:04PM | Updated Date: Feb 17 2020 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रदेश से राज्यसभा में लाए जाने पर जोर देते हुए आज कहा कि इससे प्रदेश में एक नई राजनीति का संचार होगा। वर्मा ने ट्वीट कर वाड्रा को मध्यप्रदेश से राज्यसभा में लाए जाने को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा ‘मध्यप्रदेश में राज्यसभा से प्रियंका गांधी को लाना चाहिये, 40 साल पहले स्वर्गीय इंदिरा गांधी कमलनाथ को हाथ पकड़ कर मध्यप्रदेश की धरती पर लाई थी, आज वक्त आ गया है कि प्रियंका गांधी को प्रदेश से राज्यसभा में लाया जाए। इससे मध्यप्रदेश में एक नई राजनीति का संचार होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »