20 Apr 2024, 03:14:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हाथियों के आने पर पत्थरवाजी, भगदड में तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 12:55AM | Updated Date: Feb 16 2020 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के उत्तर सामान्य वनमंडल अंतर्गत छपारा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम घंघवारा में आज दोपहर दो जंगली हाथी आवासीय क्षेत्र में पहुंचने लोगों ने हाथियों को पत्थर मारकर भगाने का प्रयास किया। इस दौरान हाथियों ने पत्थर मारने वालों को दौडा दिया और इस भगदड में तीन लोग घायल हो गये। उपवनमंडलाधिकारी उत्तर सामान्य वनमडल गोपाल सिंह ने बताया कि वनमंडल के अंतर्गत छपारा परिक्षेत्र के ग्राम घुंगवारा, धोधिया और टिग्गीटोला के लगभग 200 ग्रामीणों ने जंगली हाथी देखा और उन्हें भगाने के लिए पत्थर मारा जहां पत्थरवाजी से दोनों हाथी बौखला गए और ग्रामीणों को दौडा दिया। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था। घायलों में लखन उइके की गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर रिफर किया गया है तथा अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुंचा दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »