29 Mar 2024, 18:43:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भार्गव का अधिकारियों को अपमानित करने का प्रयास निंदनीय- ओझा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 1:55AM | Updated Date: Jan 20 2020 1:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्षा शोभा ओझा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने रतलाम में दिए बयान की निन्दनीय है। कांग्रेस की आज यहाँ जारी विज्ञप्ति में ओझा ने भार्गव के रतलाम में दिए गए बयान ‘अधिकारी वेश्याओं की तरह कपड़े बदलते हैं, कुछ कहा जाता है तो वह साष्टांग लेट जाते है।’ की निंदा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में अधिकारियों को इस तरह डराया और प्रताड़ति किया जाता होगा।
 
प्रदेश में अब कमलनाथ सरकार है, जो अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों, महिलाओं, दलितों, शोषितों सहित हर वर्ग के नागरिकों को भयमुक्त वातावरण और सुरक्षा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ओझा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाने के प्रयास में उसके नेता राजनीतिक और सामाजिक गरिमा भूल गये हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों तक प्रदेश को लूटने के बाद सत्ता छिनने पर भाजपा नेता बौखला गए हैं। भाजपा नेताओं के बयान उनकी पार्टी के चाल और चरित्र को प्रदर्शित करते हैं। नेता प्रतिपक्ष पहले भी ऐसी अमर्यादित टिप्पणियां करते रहे हैं। प्रदेश के विकास के लिए भाजपा एक सकारात्मक विपक्ष की प्रभावी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »