20 Apr 2024, 02:24:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

असत्य के सहारे सरकार की छवि बिगाड़ने का काम कर रही है भाजपा- सलूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 1:06AM | Updated Date: Jan 20 2020 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित उनके नेता असत्य का सहारा लेकर प्रदेश सरकार की छवि बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। सलूजा की तरफ से जारी विज्ञप्ति में उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और कई भाजपा नेता प्रदेश की कमलनाथ सरकार को बदनाम करने के लिए निरंतर असत्य का सहारा ले रहे हैं। भाजपा नेता असत्य बोलकर जनता को गुमराह और भ्रमित कर सरकार की छवि बिगाड़ रहे हैं। सिंह के भाजपा पार्षद पति राजू मीणा के निर्माण के संबंध में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सलूजा ने कहा कि मीणा का निर्माण शासकीय भूमि पर था, उसका पट्टा नहीं था, कोई स्टे भी नहीं था।
 
इस निर्माण को लोकायुक्त के आदेश पर हटाया गया था। उन्होंने सिंह के ट्वीट ‘14 जनवरी को सागर के धर्मश्री निवासी युवक धनप्रसाद अहिरवार को 15-20 लोगों द्वारा घेर कर जिंदा जला दिया गया और कार्रवाई के नाम पर 2-3 लोगों को ही पकड़ा गया है।’ पर कहा कि सिंह ने जिस व्यक्ति को जिंदा जलाने का जिक्र किया है, उसने एफआईआर में मात्र चार लोगों के नाम दर्ज कराएं हैं। पुलिस ने अभी तक चार लोगों को गिरफ्Þतार भी कर लिया है। पीड़ति परिवार को जिला प्रशासन द्वारा सहायता राशि दी गई है और एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सिफर् राजनीतिक विरोध के लिए असत्य का सहारा लेकर सरकार को बदनाम करने और मुख्यमंत्री कमलनाथ की छवि बिगाड़ने का काम कर रहे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »