24 Apr 2024, 07:00:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

‘शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’ से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर- सिंधिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 12:35AM | Updated Date: Jan 20 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि शुद्ध के युद्ध अभियान से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राजधानी के शासकीय जे.पी. अस्पताल में सिंधिया और सुरेश पचोरी ने बच्चों को  पल्स  पोलियो की  दवा पिलाकर  राज्यस्तरीय अभियान का शुभारंभ किया। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट, श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, महिला-बाल विकास मंत्री इमरती देवी, खाद्य-नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, जनसम्पर्क मंत्री पी. सी. शर्मा और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में चलाया जा रहा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान अन्य राज्यों के लिये मिसाल है। इस अभियान ने मध्यप्रदेश की छवि को निखारा है।
 
उन्होंने पाँच वर्ष तक की उम्र के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाना जरूरी बताते हुए कहा कि इससे बच्चों का स्वास्थ्य सुरक्षित होगा और भविष्य उज्जवल बनेगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का बेहतर भविष्य तभी संभव है, जब खाद्य पदार्थों में शुद्धता बरकरार रहे, बीमरियों में कमी आये और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो। उन्होंने शुद्ध के लिये युद्ध अभियान को लगातार जारी रखने की सलाह दी है। सिलावट ने कहा कि मध्यप्रदेश में पल्स पोलियो अभियान को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पूरा किया जायेगा। अभियान के तहत तीन दिन में एक करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। शासकीय जे.पी. अस्पताल एक साल के भीतर प्रदेश का आदर्श अस्पताल बन जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल मंत्रियों और पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों ने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर अपना समर्थन प्रदर्शित किया। इस मौके पर अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिये नवनिर्मित पी.आई.सी.यूनिट, ब्लड सेन्टर और मॉड्यूलर ओ.टी. का लोकार्पण किया गया। आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रतीक हजेला और आयुक्त राजीव दुबे उपस्थित थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »