20 Apr 2024, 16:12:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सलूजा ने कहा- भाजपा को जनता की नहीं माफिया की चिंता है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 12:20AM | Updated Date: Jan 18 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि उन्हे जनता की नहीं माफिया की चिंता है, इसलिए भाजपा कांग्रेस सरकार के माफिया मुक्त अभियान का समर्थन करने के वजाय विरोध में आंदोलन करने जा रही है।
 
सलूजा ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ माफिया मुक्त अभियान निरंतर चल रहा है, जिसके तहत विभिन्न माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन भाजपा निरंतर इस अभियान का विरोध कर रही है और अब तो भाजपा ने जनता की चिंता छोड़ माफियाओं की चिंता पालते हुए है, उनके समर्थन में खड़े होने का फैसला लिया है, जिसकी वे अलोचना करते हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में माफियाओं को खुलकर संरक्षण मिलता रहा, जिससे प्रदेश की जनता काफी परेशान थी, लेकिन अब कांग्रेस सरकार द्वारा इन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, तो वह इसका विरोध कर रहे हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »