19 Apr 2024, 11:44:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में लुढ़कने लगा पारा, कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2019 12:45AM | Updated Date: Dec 5 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। देश के उत्तरी क्षेत्र से आ रही सर्द हवाओं के चलते मौसम ने मध्यप्रदेश में भी अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए है और पारा लुढ़कने लगा है तथा कुछ स्थानों पर तो लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक ए के शुक्ला ने ‘‘यूनीवार्ता’’ को बताया कि आज से उत्तरी हवाओं का प्रदेश में आगमन होने लगा है। इससे रात्रि के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगी है। खासकर उत्तरी मध्यप्रदेश में इसका ज्यादा प्रभाव है, जहां न्यूनतम तापमान दस डिग्री या इससे नीचे खिसक गया है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने बताया कि आज प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही दतिया में 6. 8 डिग्री, खजुराहो में 7 डिग्री, नौगांव में 8.3 डिग्री, उमरिया में 8.6 डिग्री टीकमगढ़ में 8.7 डिग्री, सतना में 9.0 और श्योपुर में 9.6 डिग्री तथा रीवा में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अधिकतम तापमान में भी अधिकांश स्थानों पर एक एक डिग्री पारा लुढ़का है। राजधानी भोपाल में भी शाम होते ही सर्द हवाओं से ठिठुरन भरी ठंड का असर दिखने लगा है। यहां आज अधिकतम तापमान कल की तुलना में 0.6 डिग्री बढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य है। न्यूनतम कल के मुकाबले 1.1 डिग्री गिरकर 14.3 डिग्री अंकित हुआ, हालांकि यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। अगले चौबीस घंटों में भी मौसम का हाल लगभग ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। कहीं पारा हल्का चढ़ सकता है तो कहीं लुढ़क सकता है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »