20 Apr 2024, 19:45:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज को केंद्र सरकार के खिलाफ गिरफ्तारी देना चाहिए: सलूजा श्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2019 12:26AM | Updated Date: Dec 5 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सागर के नरयावली क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप लारिया पर चक्काजाम को लेकर दर्ज प्रकरण को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लारिया पर प्रकरण दर्ज यूरिया को लेकर नहीं हुआ है। 2 घंटे चक्का जाम कर, आमजन राहगीर को परेशान करने के मामले में व कानून व्यवस्था के पालन को लेकर पुलिस द्वारा उन पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
 
कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सलूजा ने कहा कि ऐसी कार्रवाई हर कानून तोड़ने वाले शख्स पर होती है। पता नहीं 13 वर्ष संवैधानिक पद पर रहे चौहान क्यों इसे यूरिया व राजनीति से जोड़ रहे है, यह समझ से परे है। सलूजा ने बताया कि इस रबी के सीजन में प्रदेश सरकार की मांग के बावजूद 18 लाख मीट्रिक टन के कोटे को कम कर 15 लाख 40 हजार मीट्रिक टन कर दिया।
 
भावांतर योजना, गेंहॅू का बोनस व फसल बीमा की राशि, राहत राशि किसान सहित अनेक मदों में केन्द्र सरकार ने हजारों करोड़ रूपये की राशि प्रदेश सरकार की रोक रखी है। केन्द्र की सरकार द्वारा यूरिया की कोटे की कमी व राशि आवंटन को लेकर शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को गिरफ्तारी जरूर देना चाहिए। सलूजा ने कहा कि प्रदेश में यूरिया का कोई संकट नहीं है।
 
यूरिया सभी को उपलब्धता के अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। उसका सुचारू वितरण किया जा रहा है तथा यूरिया की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध प्रदेश सरकार कड़ी कार्रवाही कर रही है लेकिन चौहान जानबूझकर राजनैतिक हित के लिए भड़काऊ बयान देकर किसानों को भड़का रहे है तथा गुमराह कर रहे है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »