29 Mar 2024, 16:08:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जमाई ने सास की लाठियों से पीट पीटकर की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 1:24PM | Updated Date: Nov 20 2019 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पनगरा गांव में आज एक युवक ने अपनी सास की लाठियों से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह ससुराल आए युवक शिवशंकर कुशवाहा का अपनी सास मीना कुशवाहा (42) से विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते युवक ने अपनी सास का लाठियों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं बीच बचाव के लिए आई पत्नी को भी युवक ने पीट पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोप युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »