29 Mar 2024, 07:57:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 3:56PM | Updated Date: Nov 19 2019 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपियों का घटना के दो दिन बाद भी पता नहीं चल सका। पुलिस महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की शिकायत पर पुलिस ने कल मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस महिला के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की खोजबीन में लगी है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते आरोपियों के उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने की आशंका है। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की नारी बारी पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह 16 नवंबर की रात अपने पति को खलिहान में खाना लेकर जा रही थी। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति उसे रास्ते में मिला और रास्ता पूछने के बहाने उसे अगवा कर लिया गया और बाद में उत्तर प्रदेश के नारी बारी ले जाया गया, वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में महिला को वापस उसके गांव छोड़कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »