19 Apr 2024, 11:22:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रसूता को डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 3:23PM | Updated Date: Nov 19 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा शहर में एक महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान डायल 100 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात कैलाशपुरी कॉलोनी की एक महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान डायल 100 के सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। दरअसल प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को अस्पताल ले जाने कोई वाहन नहीं मिल सका, जिसके बाद डायल 100 को फोन किया गया और महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। डायल 100 की तत्परता से समय से प्रसव पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाने से उपचार मिला एवं प्रसूता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »