28 Mar 2024, 18:35:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल गांधी को चौकीदार संबंधी मामले में जनता से माफी मांगना चाहिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 12:29AM | Updated Date: Nov 17 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से 'राफेल और चौकीदार' से जुड़े मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद आम जनता से माफी मांगने की मांग को लेकर आज यहां प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने यहां रोशनपुरा चौराहे में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कहा कि राफेल मामले में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। यह डील नियम और प्रक्रिया के अनुसार हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच खड़े होकर यह मांग करती है कि राहुल गांधी और कांग्रेस अपने इस असत्य के लिए देश की जनता से माफी मांगें और आगे से असत्य बोलने से तौबा करे।

सिंह ने कहा कि प्रहलाद लोधी मामले में न्यायालय का फैसला विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णय के खिलाफ आ गया है, उसके बाद भी वे चुप्पी साधे हुए हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को विधानसभा की शीतकालीन सत्र में उठाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे आमने-सामने की लड़ाई नहीं लड़ पा रहे हैं। इसलिए वे ब्यूरोक्रेसी का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा डंपर मामले में जो कोशिश की गयी थी, वह पहले ही असफल हो चुकी है, इसके बावजूद कांग्रेस इस मामले में अधिकारियों को सहारा ले रही है। राज्य के अन्य जिलों में भी भाजपा की ओर से इस तरह के प्रदर्शन किए जाने की सूचनाएं यहां मिली हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »