28 Mar 2024, 21:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो फरार दुष्कर्मी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 2:48PM | Updated Date: Nov 14 2019 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के कोठी कस्बे में गत वर्ष एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी सीधी जिले के युवक करण सिंह चौहान को कल यहां से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 8 हजार का इनाम घोषित किया था।आरोपी पर सीधी जिले के जनोड़ी थाना क्षेत्र में मारपीट, चोरी और लूटपाट जैसे करीब दस मामले पहले से ही दर्ज है। इसी प्रकार जसो थाना क्षेत्र के ग्राम रहकवाड़ा में गत 13 जून को एक युवती के साथ ज्यादती कर फरार हुए इसी क्षेत्र के निवासी आरोपी रिंकू कुशवाहा को भी पुलिस ने कल उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »