29 Mar 2024, 19:37:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रायसेन सहित पूरे जिले में जनजीवन सामान्य, ऐहतियात के तौर पर पुलिस तैनात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 1:21AM | Updated Date: Nov 11 2019 1:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। अयोध्या फैसले के मद्देनजर प्रशासनिक और पुलिस अमले की मुस्तैदी के बीच आज दूसरे दिन रायसेन शहर सहित पूरे जिले में जनजीवन सामान्य रहा। जिले में कड़ी चाक चौबंद प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच जनजीवन सामान्य रहा। बाजार, दुकानें, पेट्रोलपंप और अस्पताल खुले रहे। लोग अपने अपने कार्यो में व्यस्त रहे। ऐहतियात के तौर पर जिले भर में प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। कहीं से भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
 
इस दौरान जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और एसपी मोनिका शुक्ला ने नगर का भ्रमण कर नागरिकों से संवाद भी किया और कंट्रोल रूम से पूरे जिले की पलपल की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने जिले के सभी नागरिकों से भविष्य में भी इसी प्रकार परस्पर आपसी सदभाव, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने जिले में शांति और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में सहयोग के लिए जिले के सभी नागरिकों को धन्यवाद भी दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »