29 Mar 2024, 11:40:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अयोध्या मामले को लेकर मध्यप्रदेश में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 6:41PM | Updated Date: Nov 8 2019 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। अयोध्या मामले को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले के शीघ्र आने की संभावना के बीच मध्यप्रदेश पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आज कहा कि इसके लिए सभी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। प्रदेश पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यहां यूनीवार्ता को बताया कि राजधानी भोपाल समेत 52 जिलों में सुरक्षा संबंधी ऐहतियातन पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने के साथ ही ऐसे लोगों को भी चिंहित किया गया है, जो गड़बड़ी कर सकते हैं। ऐसे लोगों पर निगरानी जा रही है। 

अधिकारी के अनुसार सभी जिलो में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश या चित्र आदि पोस्ट करने पर पूरी तरह रोक लगायी गयी है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। धरना और प्रदर्शन आदि पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब लोग भीड़ और समूह के रूप में भी एकत्रित नहीं हो सकेंगे। 

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के मैदानी अमले के साथ ही खुफिया तंत्र को और अधिक सजग एवं सतर्क रहने के लिए कहा गया है। प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पूरे राज्य में स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा भोपाल और इंदौर के उप महानिरीक्षकों के साथ ही सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी इस संबंध में व्यापक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारी के अनुसार होटल, लॉज, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चौकसी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों की तलाशी आदि के भी निर्देश दिए गए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »