19 Apr 2024, 20:49:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज्य सरकार के मंत्री 'स्वार्थ पूर्ति' में लगे हुए हैं : तोमर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 11:59AM | Updated Date: Nov 7 2019 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिह तोमर ने मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों के कार्यें की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें पंद्रह सालों बाद राज्य में सत्ता मिली है, इसलिए उनका ध्यान काम की बजाए 'कमाने' पर है। तोमर ने मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ में कल गांधी संकल्प यात्रा के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों को जन कल्याण से कोई सरोकार नहीं है। इन दिनों वे सिर्फ अपनी स्वार्थपूर्ति में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ मंत्री ही नहीं सत्तारूढ़ दल के विधायक भी इस कार्य में लगे हुए हैं। तोमर ने कहा कि राज्य की दस माह पुरानी कांग्रेस सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। किसान और आम जनता इस सरकार का सच जान चुकी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार के मंत्रियों की हालत ऐसी हो गयी है कि वे एक एक कर अंडा खाना नहीं, पूरी मुर्गी ही खाना चाहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »