20 Apr 2024, 03:53:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में दो दिन और बादलों से भरा रह सकता है मौसम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 10:00PM | Updated Date: Oct 21 2019 10:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आज लगातार तीसरे दिन भी कोहरा, धुंध और बादलों से लिपटी रही। प्रदेश में दो दिन और लगभग ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार है। प्रदेश में आज छिंदवाड़ा में हल्की वर्षा की जानकारी मिली है। भोपाल में शाम तक वर्षा या बूंदाबांदी नही हुई है। अलबता पिछले 24 घंटों में केवलारी में 40 मिमी, नैनपुर एवं मंडला में 30 मिमी, मलाजखंड, सिवनी एवं सुहागपुर में 20 मिमी वर्षा हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर आर त्रिपाठी ने ‘‘यूनीवार्ता’’ को बताया कि अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो गया है तथा अगले 24 घंटें में इसके अवदाह (डिप्रेशन) में तब्दील होने की संभावना है, जिससे वहां से आ रही नम हवाओं की वजह से प्रदेश में बादलों का डेरा अगले दो तीन दिन तक जमा रह सकता है और हल्की वर्षा या बूंदाबंदी हो सकती है।
 
इसी प्रकार बंगाल की खाड़ी के बीच दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। फलस्वरुप उधर से भी नमी आने वाली है।  त्रिपाठी के अनुसार दोनों तरफ से नमी से भरी हवाएं आने की वजह से मध्यप्रदेश में अगले दो तीन तक बादल कायम रहेगें और इस दौरान कहीं कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। अगले 24 घंटों में जबलपुर, सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, बैतूल एवं हरदा जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। भोपाल में भी आकाश मेद्यमय रहेगा और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच भोपाल में आज अधिकतम तापमान 27Þ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 20Þ 7 डिग्री सेल्सियस अंकित हुआ है। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री बैतूल में रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »