28 Mar 2024, 16:20:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के क्षेत्र क्रमांक दो से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के क्षेत्र क्रमांक दो से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रमेश मेंदोला ने तानाशाही का आरोप लगाते हुए आज कहा कि मेरे मौलिक अधिकारों का हनन किया गया है। ने तानाशाही का आरोप लगाते हुए आज कहा कि मेरे मौलिक अधिकारों का हनन किया गया है। विधायक मेंदोला को कल झाबुआ की फुलमाल फाटे पुलिस द्वारा उपचुनाव के मद्देनजर जारी ‘आदर्श आचार संहिता’ के उल्लंघन मामले में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हे जमानत पर छोड़ दिया गया। जमानत पर छूटने के बाद इंदौर पहुंचे मेंदोला ने आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश में 15 वर्षो तक भाजपा की सरकार रहीं, लेकिन इस प्रकार की तानाशाही पूर्वक कार्रवाई कभी नही की गयी।
 
उन्होंने कहा भाजपा ने सरकार में रहते कभी प्रतिपक्ष दलों के नेताओं अथवा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दुर्भावना पूर्वक कार्रवाई नहीं की। मेंदोला ने उनकी गिरफ्तारी पर सफाई देते हुए कहा कि कल शाम पांच बजे प्रचार अवधि सीमा खत्म होते ही वे झाबुआ छोड़कर दाहोद के सर्किट हाउस चले गये थे। वहां अपने मित्रों से मिलने के बाद वे दाहोद से इंदौर के लिए निकले, तो नेशनल हाईवे पर रोक कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा विधायक ने कहा कि कार्रवाई के दौरान न ही मेरे वाहन से कोई आपत्तिजनक सामग्री मिली न ही वे किसी प्रकार का प्रचार करते मिले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »