25 Apr 2024, 20:18:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं में सुधार से प्रदेश में बढ़ा निवेश: मोहंती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 8:00PM | Updated Date: Oct 19 2019 8:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती ने कहा है कि प्रदेश में पिछले दस माह में हुआ निवेश राज्य शासन द्वारा व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं में किए गए सुधार, राज्य के प्राकृतिक और मानव संसाधन पर निवेशकों, उद्योगों और व्यवसायियों के विश्वास का प्रतीक है। मोहंती ने आज यहां एक अवार्ड कार्यक्रम के आरंभिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कृषि उत्पादन, सड़क नेटवर्क, सिंचाई क्षमता और मानव संसाधन के क्षेत्र में बहुत बदलाव आया है। अब प्रदेश के पिछड़ा होने की सोच को छोड़ना होगा।
 
जो नहीं छोड़ेगें, उनसे भविष्य की संभावनाएँ छूट जाएंगी। राज्य के मुख्य सचिव ने इस अवसर पर पर्यटन, खनन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रदेश में विद्यमान संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश भू-संपदा नीति, मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2019 तथा उद्यमियों और र्स्टाटअप को प्रोत्साहन के देने लिए किये गये प्रावधानों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन डॉ. राजेश राजौरा के अलावा औद्योगिक और व्यवसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »