23 Apr 2024, 17:27:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विदिशा में दिनदहाड़े एक घर में घुसकर लूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:21AM | Updated Date: Oct 17 2019 2:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में आज दिनदहाड़े घुसे अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर एकता कॉलोनी स्थित मकान में शादी के संदर्भ में बात करने मोटर साइकिल सवार दो बदमाश एक घर में घुस गये। बदमाशों ने घर में मौजूद महिला से उसके पति का नाम लेकर पानी मांगा।
 
महिला पानी लेने जैसे ही गयी, तो पीछे से उसके किचन में बंदूक और चाकू की नोंक पर महिला को बंधक बनाया और घर मे  उपलब्ध सामान की जानकारी ली। इसी दौरान बदमाश घर में रखी आलमारी को खोलकर करीब एक लाख की ज्वेलरी और नगदी राशि लेकर रफूचक्कर हो गए। फरियादी की शिकायत पर मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची और मामले की कायमी की। पुलिस के मुताबिक फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »