23 Apr 2024, 20:14:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नशे की लत से लोगों को बचाने पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण संपन्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:19AM | Updated Date: Oct 17 2019 2:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। मध्यप्रदेश के सागर के जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी में मादक पदार्थों एवं नशे की लत से लोगों को बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आज यहां संपन्न हो गया, जिसमें भाग लेने वाले अधिकारियों को इससे निपटने प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ‘ड्रग एब्यूज प्रिवेंशन फॉर पुलिस फंक्शनरीज’ विषय पर आयोजित हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 37 पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस श्रंखला में पांच प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 
पुलिस अकादमी के निदेशक जी. जर्नादन ने बताया कि नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले व्­यक्तियों की पहचान करने के तरीके, इन व्यसनों से आने वाली कठिनाईयों से निपटने और पीडित व्यक्तियों के पुर्नवास के संबंध में विषय विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी अपने-अपने जिलों में नशा मुक्ति से जुड़े चिकित्सकों व स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर जन-जागरूकता अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अकादमी के निदेशक  जर्नादन ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »