29 Mar 2024, 04:46:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उपचुनाव झाबुआ के विकास का चुनाव: सहस्त्रबुद्धे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:18AM | Updated Date: Oct 17 2019 2:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के संगठन प्रभारी डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे ने आज कहा कि झाबुआ विधानसभा का उपचुनाव झाबुआ के विकास का चुनाव है। सहस्त्रबुद्धे ने यहां सेक्टर बैठक को संबोधित करते यह बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये भानू भूरिया को जिताना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा के गुमान सिंह डामोर को आशीर्वाद दिया था। क्षेत्र की जनता भाजपा को एक बार फिर आशीर्वाद देकर कांग्रेस के सभी मुगालतों को ध्वस्त करेगी। डॉ सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के कलंक को हटाने का जो साहसिक निर्णय लिया, उसका पूरे विश्व में स्वागत हुआ है। जम्मू कश्मीर को वास्तविक तौर पर भारत का अभिन्न अंग बन गया है। वहां अलगाववाद की परिस्थिति को भी हटा दिया गया है। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार समाप्त हुए हैं,  जनजातीय वर्ग पर होने वाले अत्याचारों पर रोक लगा दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »