19 Apr 2024, 10:05:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हॉकी खिलाड़ियों की मृत्यु से हॉकी जगत को अपूर्णीय क्षति : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 2:04AM | Updated Date: Oct 15 2019 2:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी और प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों की मृत्यु से प्रदेश के हॉकी जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है। कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि होनहार खिलाड़ी शाहनवाज खान, आदर्श हरदुआ, आशीष लाल और अनिकेत की दु:खद मृत्यु से उन्हें गहरा आघात पहुंचा। ये सभी खिलाड़ी मध्यप्रदेश के गौरव थे। इनसे न केवल प्रदेश को बल्कि पूरे देश को बड़ी आशाएं थी। इनके दु:खद निधन से हमने उभरते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को खो दिया। इनकी कमी पूरा हॉकी जगत सदैव महसूस करेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत खिलाड़ियों की आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »