19 Apr 2024, 19:08:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस सरकार की कर्जमाफी योजना पर भाजपा ने किया पलटवार : राकेश सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 12:25AM | Updated Date: Oct 14 2019 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस सरकार की कर्ज माफी योजना पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की इस योजना की पोल उनकी ही पार्टी के नेता खोल रहे हैं। प्रदेश के किसानों का 2 लाख रूपये तक का कर्ज अभी माफ नहीं हुआ है। भाजपा की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सिंह ने आज यहां झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी भानू भूरिया के समर्थन में सेक्टर वार प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठकों में भाग लिया और उन्होंने कल्याण पूरा मंडल के पिपलिया, राणापुर मंडल के वन सेक्टर ओर  ढोल्यावाड में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस नेता जहां चुनावों में कर्ज माफ होने का दावा करते हैं जबकि उनकी ही पार्टी के नेता सिंधिया ने प्रदेश सरकार की कर्जमाफी योजना की पोल खोल दी है और अपनी प्रदेश सरकार से आदिवासी किसान भाई का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने को कहा है। सिंह ने कांग्रेस सरकार पर भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई आदिवासी बंधुओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आदिवासी अंचल का किसान, युवा और हर वर्ग उन योजनाओं के लिए दर दर भटक रहा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव झाबुआ के भाग्य का फैसला करने वाला है। कांग्रेस को लंबे समय तक यहां से जीत मिली लेकिन विकास नहीं हुआ। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »