26 Apr 2024, 01:03:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पत्नी की इस बात से नाराज पति ने लगाई फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 1:02PM | Updated Date: Oct 10 2019 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के अहीर मोहल्ले में बातों बात में पत्नी की बात से नाराज एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम पति पत्नी के बीच घर में बैठकर हंसी मजाक की बातें चल रही थी। इसी बीच पत्नी की किसी बात का पति को बुरा लग गया और उसने फांसी लगा ली। बताया गया है कि सोनू रावत (24) को फांसी लगाए जाने के बाद तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »