25 Apr 2024, 20:24:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी को लेकर किया झूठा वादा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 2:33PM | Updated Date: Sep 19 2019 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी को लेकर झूठा वादा किया था और अब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बताएं कि किसान क्या करे। चौहान ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि वे पहले से कहते थे कि कांग्रेस ने किसानों से झूठा वादा किया था, उनका कर्ज माफ नहीं किया। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह कह रहे हैं कि कांग्रेस ने जल्दबाजी में कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन अब कांग्रेस के आला नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी बताएं कि किसान क्या करे।
 
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कल कथित तौर पर कहा है कि कांग्रेस ने जल्दबाजी में कर्जमाफी का वादा कर दिया था। चौहान आज इसी बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। विधायक लक्ष्मण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। राज्य के कई हिस्सों में आई बाढ़ पर चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के किसानों और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत और मुआवजा सुनिश्चित होना चाहती है। पार्टी 20 सितंबर को हर विधानसभा में शांतिपूर्ण ढंग से धरना और प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि वे सरकार से कहना चाहते हैं कि वो आंदोलन की नौबत नहीं आने दे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »