25 Apr 2024, 20:20:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हनीट्रैप मामले में मची हड़कंप के बीच बाला बच्चन ने कहा यह राजनीतिक नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 1:18PM | Updated Date: Sep 19 2019 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश में हनीट्रैप मामला सामने आने से मचे हड़कंप के बीच गृह मंत्री बाला बच्चन ने आज कहा कि ये मामला राजनीतिक नहीं है। बच्चन ने यहां संवाददाताओं द्वारा इस मामले में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस मामले की जांच न राजनेता, न कांग्रेस-भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और न ही किसी नौकरशाही की ओर जा रही है। उन्होंने कहा कि इस षड्यंत्र में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम कर रहा है।  हालांकि गृह मंत्री ने इस मामले में हुई कार्यवाही, हिरासत में लिये गये संदिग्धों के नाम और प्रकरण से संबंधित पूछे गए कई प्रश्नों का स्पष्ट उत्तर नहीं दिया।
 
उन्होंने कहा कि जांच के बाद आधिकारिक तौर पर मामले से प्रेस को अवगत कराया जाएगा। इंदौर नगर निगम में पदस्थ एक अधिकारी की शिकायत पर स्थानीय पलासिया पुलिस ने एक प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद कल और आज में भोपाल से तीन और इंदौर से दो महिलाओं सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी संदेहियों से यहां महिला पुलिस थाने में पूछताछ जारी है। आधिकारिक पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला हनीट्रैप कर ब्लैकमेलिंग से जुड़ा है। प्रारंभिक पूछताछ में प्रकरण के तार सूबे के हाईप्रोफाइल लोगों से जुड़ते बताये जा रहे हैं। आधिकारिक तौर पर इंदौर पुलिस ने अब तक मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »