26 Apr 2024, 04:16:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उज्जैन में कल से अस्थि रोग विशेषज्ञ सम्मेलन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 12:10PM | Updated Date: Sep 19 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में कल से शुरु होने वाले अस्थि रोग विशेषज्ञ सम्मेलन में देश भर के करीब तीन सौ से अधिक डाक्टर हिस्सा लेंगे। आर्थोपेडिक सोसायटी एवं एमपी चैप्टर आईओए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राज्यस्तरीय आर्थोपेडिक कांफ्रेंस के बारे में सोसायटी के डॉ जितेन्द्र भटनागर ने बताया कि 20 से 22 सितंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय अस्थि रोग विशेषज्ञों के सम्मेलन में 152 शोध पत्र प्रस्तुत किये जाएंगे। सम्मेलन में जोड़ प्रत्यारोपण, मेरूदंड और अस्थि रोग की विकृतियों पर तीन कार्यशालाएं आयोजित होंगी। शोध पत्र पढ़े जाएंगे। साथ ही अस्थि रोग की आधुनिक तकनीक एवं ज्ञान का आदान-प्रदान होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »