19 Apr 2024, 21:27:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भूरिया समर्थकों ने टिकट नहीं मिलने पर दी काम नहीं करने की चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 5:51PM | Updated Date: Sep 16 2019 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के पहले कांग्रेस से टिकट के नाम पर पार्टी की आपस की गुटबाजी एक बार फिर सामने आ गई है। आदिवासी बाहुल्य झाबुआ विधानसभा के लिये उपचुनाव आगामी माह में होने वाले है। दोनों ही दलों ने अब तक यहां से अपने प्रत्याशी चयन के बारे में फैसला सार्वजनिक नहीं किया है। कांग्रेस की ओर से यहां पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया और पूर्व विधायक जेवियर मेडा का नाम पार्टी के संभावित प्रत्याशी के तौर पर चर्चाओं में है। 

इसी दौरान आज भूरिया की समर्थक मानी जाने वाली जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश समेत अन्य समर्थकों ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस की ओर से भूरिया को टिकट नहीं दिए जाने की स्थिति में कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम नहीं करेंगे। पूर्व जनप अध्यक्ष मान सिंह मेडा ने कहा कि कांग्रेस अगर भूरिया को प्रत्याशी नहीं बनाती तो जेवियर मेडा के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित कर दे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »