25 Apr 2024, 22:50:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान, केंद्र की टीम करेगी आंकलन : मोहंती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 4:07PM | Updated Date: Sep 16 2019 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव एस आर मोहंती ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर आज कहा कि अब तक करीब 10 हजार करोड़ रुपए के नुकसान का आंकलन सामने आया है। केंद्र सरकार की एक टीम 19 और 20 सितंबर को राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। मोहंती ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित मंदसौर जिले का गांधीसागर बांध पूरी तरह सुरक्षित है और उसमें अभी करीब 10 फुट और पानी आ सकता है।

उन्होंने कहा कि गांधीसागर की स्थिति को लेकर राजस्थान के अधिकारियों से भी चर्चा हुई है। वर्तमान में उसमें एक हजार 315 फीट तक पानी है। पानी लगातार उतर भी रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की टीम 19 और 20 सितंबर को राज्य में आकर नुकसान का आंकलन करेगी। केंद्र की टीम दो संभागों में दौरा करेगी। इसके लिए भोपाल और उज्जैन संभाग को चिह्नित किया गया है। राज्य के प्रशासनिक अमले ने सात दिन पहले से आंकलन शुरु कर दिया है। राजस्व विभाग लगातार अपने काम में जुटा हुआ है।

मोहंती ने कहा कि बाढ़ से राज्य में फसलों को हुए नुकसान के अनुमानित आंकलन के मुताबिक करीब आठ हजार करोड़ रुपए का फसलों का नुकसान अब तक हुआ है। अन्य विभागों को करीब 1800 से दो हजार करोड़ रुपए का नुकसान अनुमानित है। इस प्रकार राज्य में करीब 10 हजार करोड़ रुपए के नुकसान का आंकलन है। ये आंकड़ा और बढ़  भी सकता है। उन्होंने बताया कि नीमच और मंदसौर जिलों में कलेक्टर लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भिंड, मुरैना और श्योपुर पर भी प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। बाढ़ राहत के लिए करीब आठ से 10 दिन में केंद्र से राहत मिलने की उम्मीद है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »