20 Apr 2024, 06:37:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सतना मे पुलिस मुठभेड़ में 2 डकैत ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 11:37AM | Updated Date: Sep 16 2019 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में दो दुर्दांत डकैतों को मार गिराया। ये डकैत मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा में सक्रिय थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल देर रात वीरपुर के जंगल में मुठभेड़ के दौरान छह लाख रुपयों के इनामी बबली कोल और डेढ़ लाख रुपयों के इनामी लवकेश कोल को मार दिया गया। मुठभेड़ घने जंगल में हुयी और सतना पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल भी दलबल के साथ मौके पर थे।
 
सूत्रों ने कहा कि घटनास्थल से कुछ सामग्री और हथियार भी मिले हैं। इसके विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। सतना जिले में हाल ही में कुछ डकैतों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था। वह कथित तौर पर फिरौती के कारण मुक्त हुआ था, हालाकि पुलिस का कहना है कि उसके दबाव के कारण डकैतों ने अपहृत को मुक्त किया। इसके बाद से ही पुलिस अपहरणकर्ताओं के पीछे पड़ी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »