25 Apr 2024, 15:08:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सतना मे दो लोगों की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 11:31AM | Updated Date: Sep 16 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सतना मैहर बाईपास के उतैली में गोलू यादव और अमित कुशवाहा की हत्या उन्ही के दो साथियों ने कर दी।
 
बताया गया कि कल शाम मौज मस्ती के लिये इकठ्ठा हुए दोस्तो के बीच किसी बात को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई। इसी दौरान कट्टा से फायर कर आरोपियों ने अमित कुशवाहा और गोलू यादव को गोली मार दी। इस मामले मे पुलिस ने राकेश अग्रवाल और नंदू चौधरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »