29 Mar 2024, 17:15:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पटवारी केम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एजुकेशन कान्फ्रेंस में भाग लेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 9:28PM | Updated Date: Sep 12 2019 9:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी केम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दो दिवसीय केम्ब्रिज एसेसमेंट समिट ऑफ एजुकेशन-एन्टीसिपेटिंग द फ्यूचर ऑफ एसेसमेंट कान्फ्रेन्स में शामिल होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सम्मेलन में पटवारी विभिन्न देश के शिक्षाविदों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे।

केम्ब्रिज विश्वविद्यालय के कम्युनिकेशन स्किल के प्रमुख स्टीव मैकेना द्वारा पटवारी को कान्फ्रेन्स में आमंत्रित किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री के साथ आयुक्त उच्च शिक्षा राघवेन्द्र सिंह तथा मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष  एम.एस. परिहार भी कान्फ्रेंस में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों तथा शासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा की कम्युनिकेशन स्किल का प्रशिक्षण देने के लिये त्रिपक्षीय एमओयू हस्ताक्षर किया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »