29 Mar 2024, 11:26:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल में बारिश का 13 साल का रिकार्ड टूटने की कगार पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 8:42PM | Updated Date: Sep 12 2019 8:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बारिश का 13 साल का रिकार्ड टूटने की कगार पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ए के शुक्ला ने यूनीवार्ता को बताया कि आज भोपाल में ऑबजरवेटरी में सुबह 08.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक 29.2 मिमी मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है। इसे मिलाकर इस मानसून सीजन में अब तक कुल 1599.6 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो 13 वर्ष के रिकार्ड से मात्र 0.4 मिमी कम है। हालांकि वर्षा का क्रम जारी है, भोपाल शहर में 38.4 मिमी वर्षा हुई है। वर्ष 2006 में मानसून सीजन में कुल 1600 मिमी वर्षा हुई थी।

भोपाल के अलावा प्रदेश में आज कई स्थानों पर पानी बरसा है, जिसमें मलाजखंड में 69 मिमी, सागर में 65 मिमी, रायसेन में 49 मिमी, मंडला में 48 मिमी, गुना में 45 मिमी, धार में 27 मिमी, उमरिया में 24 मिमी तथा जबलपुर में 22.4 मिमी वर्षा हुई है। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर 20 से 10 मिमी वर्षा हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में प्रदेश के 14 जिलों इंदौर, धार झाबुआ, खंडवा, अलीराजपुर, बैतूल , होशंगाबाद, हरदा, देवास, राजगढ, सीहोर, विदिशा, खरगोन, एवं सागर जिलों में कही कही भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी आज जारी की है। इसी के साथ 19 जिलों आगर,अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, रतलाम, शाजापुर, भोपाल, रायसेन और रीवा जिलों में कही कही भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »