29 Mar 2024, 06:54:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता के बीच पहुँचकर समस्याओं का कर रहे हैं निराकरण- गोविन्द सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 12:02AM | Updated Date: Aug 26 2019 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दतिया। मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता की समस्याओं का निराकरण के लिये निरंतर प्रयास कर रहें हैं। सिंह ने आज जिले के भांडेर में 'आपकी सरकार-आपके द्वार' कार्यक्रम में कहा कि सरकार के मंत्री एवं अधिकारीगण जनता की समस्याओं का निराकरण उन्हीं के बीच जाकर कर रहे हैं। अब जनता को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिये जिला मुख्यालय अथवा और कहीं नहीं जाना पड़ता।

उन्होंने कहा कि जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता के सेवक होते हैं तथा उनका कार्य है कि वे जनसमस्याएँ सुनें तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिये कि हर पंचायत में कम से कम सप्ताह में एक बार पटवारी एवं ग्राम सेवक मुख्यालय पर अवश्य रहें तथा जनता के कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिये कि आगामी एक माह के अन्तर्गत अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन आदि के प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निराकरण कर दिया जाये, अन्यथा क्षेत्र के पटवारी एवं आरआई के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »