25 Apr 2024, 20:35:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोहनपुरा के डूब प्रभावित 258 किसानों को भू-अर्जन राशि का भुगतान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 4:19PM | Updated Date: Aug 22 2019 4:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के मोहनपुरा बांध के डूब प्रभावित 258 किसानों को भू-अर्जन राशि का भुगतान कर दिया गया है। जल संसाधन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने बताया कि शेष डूब प्रभावित 56 किसानों को भी शीघ्र ही भू-अर्जन राशि का भुगतान किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मोहनपुरा के लिये ग्राम मथानिया के 68, बीरमपुरा के 85, बलवीरपुरा के 64 तथा राजलेबे के 97 किसानों की भूमि डूब क्षेत्र में आई है। इनमें से ग्राम मथानिया के 60, बीरमपुरा के 56, बलबीरपुरा के 64 तथा राजलेबे के 78 किसानों को भू-अर्जन राशि का भुगतान किया गया है। शेष 56 किसानों को मुआवजा राशि भुगतान की कार्रवाई प्रचलन में है। इसमें ग्राम मथानिया के 8, बीरमपुरा के 29 तथा राजलेबे के 19 किसान शामिल हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »