19 Apr 2024, 04:19:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 3:41PM | Updated Date: Aug 22 2019 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सत्य, न्याय और धर्म के रक्षक हैं। संपूर्ण मानवता के लिए वे कर्मयोग के ऐसे अद्वितीय शिक्षक हैं, जिनकी दिव्यता से भारत भूमि सुसज्जित है। कमलनाथ ने श्रद्धालु नागरिकों से आग्रह किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य वाणी और अद्भुत लीलाओं से प्रेरणा लेकर सत्य, न्याय और धर्म का साथ देने का संकल्प लें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »