29 Mar 2024, 16:20:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एकलव्य आवासीय विद्यालयों में होगी स्मार्ट क्लास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 3:37PM | Updated Date: Aug 22 2019 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में आदिवासी विद्यार्थियों के लिये चलाये जा रहे 33 एकलव्य आवासीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू करने की मंजूरी दी गई है। आदिम जाति कल्याण विभाग ने प्रत्येक एकलव्य विद्यालय में 22 लाख रुपये लागत के आई.सी.टी. सेंटर स्वीकृत किये हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक एकलव्य आवासीय विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब एवं स्मार्ट क्लास बनाई जा रही है। इसमें वेब कैमरा, प्रोजेक्टर, साउण्ड-प्रूफ ब्लैक बोर्ड आदि लगाये जा रहे हैं। स्मार्ट क्लास शुरू होने से प्रदेश भर में 9 हजार 500 विद्यार्थियों को फायदा होगा।
 
इन विद्यालयों में आधुनिक शिक्षण सुविधाएँ और इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जा रही है। इस परियोजना के लिये 7 करोड़ 26 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। आदिम-जाति कल्याण विभाग ने पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिये आॅनलाईन सुविधा मुहैया कराई है। इसके अंतर्गत छात्रवृत्ति स्वीकृत और वितरण करने की पूरी व्यवस्था पारदर्शी होगी। इसमें पेपरलेस वर्क होगा और स्व-सत्यापित प्रक्रिया लागू होगी। आॅनलाईन व्यवस्था से अभी तक 27 हजार आदिवासी विद्यार्थियों को लगभग 21 करोड़ रुपये पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्ति वितरित की गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »