28 Mar 2024, 16:56:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंचायत सचिव को रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 2:56PM | Updated Date: Aug 22 2019 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में आज सुबह लोकायुक्त पुलिस ने एक ग्राम पंचायत सचिव को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सागर लोकायुक्त पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम पंचायत ईशानगर के सचिव अशोक गोस्वामी को सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र गुप्ता से बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

वहीं सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र गुप्ता ने बताया कि सचिव अशोक गोस्वामी द्वारा बिल पास करवाने की एवज में उनसे एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। ये रिश्वत मिट्टी व मुरम के बिल पास करवाने के लिए मांगी गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने लोकायुक्त पुलिस सागर को की थी। सागर लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेड़े की टीम ने ग्राम पंचायत के सामने आज यह कार्रवाई की। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »