29 Mar 2024, 07:06:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गौर के अंतिम दर्शन को पहुंचे CM कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 11:35AM | Updated Date: Aug 21 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पहुंचे। कमलनाथ करीब 10 मिनट गौर के निवास स्थान पर रुके और उनके परिजन को दु:ख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कहा कि स्वर्गीय गौर से उनके निजी रिश्ते थे। उनके जैसा नेता कोई नहीं हो सकता। लोगों की समस्याओं का वे बेहद गंभीरता से समाधान करते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे गौर के साथ विदेश भी गए थे। गौर का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका आज दोपहर दो बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »