19 Apr 2024, 02:11:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अकील ने किया गौर के निधन पर शोक व्यक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 11:20AM | Updated Date: Aug 21 2019 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अकील ने अपने शोक संदेश में कहा कि गौर ने दलगत राजनीति से दूर रहकर लोगों के दिल में जगह बनाई। उनके द्वारा किए गए व्यक्तिगत और विकास कार्य लोगों के जहन में है। गौर के जाने से हमने एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी, कर्मठ व जुझारू राजनेता को खोया है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। अकील ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और उनके परिजनों तथा इष्ट मित्रों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »