20 Apr 2024, 18:51:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सोमवार को आयेंगे जयपुर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 4:56PM | Updated Date: Aug 18 2019 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जयपुर में सोमवार को प्रवास का कार्यक्रम रहेगा। प्रदेश भाजपा के कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को सुबह 10.10 बजे जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह चैहान जी का भव्य स्वागत किया जायेगा।
 
उसके बाद बाद सुबह 10.20 बजे जयपुर के टोंक रोड़ स्थित गौतम बुद्ध नगर में ‘‘बूथ सदस्यता कार्यक्रम’’ में भाग लेंगे। तत्पश्चात् प्रातः 11.10 बजे जयपुर के सांगानेर स्थित सेल्फी रेस्टोरेन्ट में ‘‘कामगार सदस्यता कार्यक्रम’’ में भाग लेंगे। एमपी के पूर्व शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12.15 बजे जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट की ‘‘समीक्षा बैठक’’ लेंगे। उसके बाद दोपहर 1.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘‘पत्रकार वार्ता’’ को सम्बोधित करेंगे।
 
वार्ता के पश्चात् भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2.30 बजे जयपुर स्थित जेईसीआरसी काॅलेज में ‘‘प्रबुद्धजन प्राध्यापक मिलन’’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसके बाद सायं 4.00 बजे जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित तोतुका भवन में ‘‘नव सदस्य सम्मेलन’’ कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे और रात्रि विश्राम जयपुर में ही करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »