23 Apr 2024, 13:51:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : जेल से भागने की कोशिश कर रहे आठ कैदियों पर मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 12:58PM | Updated Date: Aug 14 2019 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिला जेल में बंद आठ कैदियों के खिलाफ जेल से भागने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है। करीब तीन दिन पुराने इस मामले में जेल प्रबंधन ने सोमवार रात देहात थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। जेल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार जिला जेल की अलग-अलग बैरकों में बंद रहकर इन कैदियों ने जेल तोड़कर भागने कीसाजिश रची थी। कैदियों ने आवश्­यक सामान भी जेल के अंदर जुटा लिया था। जेल प्रहरियों को ऐन वक्­त साजिश की जानकारी लग गई।
 
अब इन कैदियों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इन आठ कैदियों में से सात पर हत्­या और हत्या के प्रयास एवं एक पर दुष्­कर्म का आरोप है। सभी आठ कैदी विचाराधीन है।  जेलर एस एस सिद्दीकी ने बताया कि आठ कैदियों ने भागने की साजिश रची थी, जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया गया है। आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने बताया कि जेलर के आवेदन पर प्रकरण दर्ज करवा कर जांच की जा रही है। कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने बताया कि कैदियों ने भागने की साजिश रची थी। जेल को भनक लग गई तो एक्शन ले लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »