26 Apr 2024, 00:21:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

लापरवाही से चलाया जा रहा वाहन भीड़ में घुसा ,चार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 3:04PM | Updated Date: Jul 21 2019 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा कस्बे में पुराने बस स्टैंड के भीड़ भरे इलाके में एक वाहन के घुस जाने के चलते चार लोग घायल हो गए हैं। प्रतिक्रिया स्वरूप लोगों द्वारा पीटे जाने के चलते वाहन चालक शासकीय फार्मासिस्ट भी घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुराने बस स्टैंड इलाके पर कल देर रात्रि नवीन नागर द्वारा अपनी कार भीड़ में घुसा दिए जाने के चलते 4 लोग बुरी तरह घायल हो गये।
 
उन्हें शासकीय सिविल अस्पताल में ले जाने के उपरांत निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के चलते उत्तेजित भीड़ ने भी नवीन नगर को पीट दिया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शासकीय सिविल अस्पताल सेंधवा ले जाने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वह सेंधवा अनुविभाग के धवली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »