19 Apr 2024, 17:16:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नरंसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरंसिंहपुर जिला मुख्यालय के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के मगरधा तिराहे के पास एक कंटेनर ने सीधे मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राज्य मार्ग 26 पर कल सांकलरोड निवासी बाइक सवार दंपति खुरपा गांव जा रहे थे, तभी मगरधा तिराहे के पास एक कंटेनर (ट्रक) ने उन्हें टक्कर मार दी।
 
दुर्घटना में हुकुमचंद साहू और उसकी पत्नी प्रेमवती की मौत हो गयी। घटना के बाद भागे कंटेनर को सिंहपुर बडा पुलिस चौकी ने पकड लिया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि खुरपा गांव में हुकुमचंद की भाभी की तबीयत खराब होने पर उनको देखने के लिए बाइक से अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »